कैसे बचें Eye Flu (Conjunctivitis) से

August 4, 2023

बरसात के मौसम में बारिश एक हलकी सी ठण्ड तो लेकर आती ही है लेकिन इसके साथ साथ बीमारियां भी आती हैं। कई बीमारियां हैं जो बरसात के मौसम में लोगों को बीमार कर देती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है कंजेक्टिवाइटिस (Conjunctivitis). इसे आई फ्लू (Eye Flu) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी को हो जाये तो वो एक व्यक्ति अपने साथ साथ कई लोगों को यह बीमारी दे सकता है।  यह बहुत तेज़ी से फैलने वाली बीमारी है।  आइये जानते हैं की इस बीमारी से कैसे बचना है (eye flu precautions) और साथ ही हम यह भी जानेगे की आई फ्लू के लक्षण (Eye Flu Symptoms) क्या हैं। 

 

क्या है आई फ्लू (What Is Eye Flu) ?

 

आई फ्लू के लक्षण (eye flu symptoms) और बचाव (eye flu precautions) जानने से पहले हमें यह पता होना चाहिए की आई फ्लू है क्या (what is eye flu). आई फ्लू आँखों से जुडी हुई एक समस्या है। इस बीमारी को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे की आंख आना, आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई (pink eye). इस बीमारी में आँखें लाल हो जाती हैं और उनसे आंसू या पानी आना शुरू हो जाता है। 

 

आई फ्लू के लक्षण (eye flu symptoms)

 

अगर लक्षण (eye flu reasons) पता हों तो बीमारी का पता लगाना आसान हो जाता है। हर बीमारी के अपने लक्षण होते हैं और ऐसा ही आई फ्लू के साथ है। जब भी यह समस्या होती है कुछ लक्षण दिखने लग जाते हैं। आइये जानते हैं की आई फ्लू के लक्षण (eye flu symptoms) क्या हैं: 

 

  • आँखों का लाल होना 

  • आँखों में दर्द 

  • आँखों से पानी आना 

  • आँखों में चिपचिपा पदार्थ होना और धुंधला दिखाई देना 

 

आई फ्लू से कैसे बचें (eye flu precautions)

 

अगर सावधानियां बरती जाएं तो फिर बिमारियों से बचा जा सकता है। ठीक ऐसा ही आई फ्लू (Eye Flu) यानि की कंजेक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के साथ है। यह एक तेज़ी से फैलने वाली आँखों की बीमारी (eye disease) है। 

 

  • अपनी आँखों को बार बार न छुएं। 

  • अपने हाथों को अच्छे तरीके से धोएं। 

  • अगर किसी को eye flu हो रखा है तो उस से दुरी बनाएं रखें और eye contact से बचें। 

  • आँखों को बार बार न रगड़े। 

  • अपनी आँखों को थोड़े थोड़े समय के अंतराल के बाद पानी से धोएं। 

  • आँखों की अच्छे से सफाई रखें और अपने आस पास भी साफ़ सफाई रखें। 

  • किसी भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाए। 

 

आई फ्लू ऐसी समस्या है जो कुछ दिन में ठीक हो जाती है। लेकिन हर केस में ऐसा नहीं होता। कई बार यह समस्या कुछ ज्यादा दिन भी रह सकती है। अगर आप ऊपर बताई गई सावधानियां (eye flu precautions) को बरतेंगे तो फिर आप इस से बचे रहेंगे और अपने परिवार को भी इस बीमारी से बचाएंगे। यह बीमारी बच्चों में बहुत जल्दी फैलती है तो इसलिए बच्चों का ध्यान रखें। अगर आपको आई फ्लू (eye flu) हो जाये तो फिर आप अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से इस समस्या का इलाज जान सकते हैं। 

Sohana Cancer Research Institute